15 जनवरी 2016 - 17:17
अमरीकी नौसैनिक को माफ़ी माँगने और ग़लती न दोहराने के वचन पर रिहा किया गया।

ईरान की इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में इस बात पर बल देते हुए कि फ़ार्स की खाड़ी में ईरान के जलक्षेत्र में अमरीकी नौसेना की नौकाएं ग़लती में, अवैध रूप से दाख़िल हुयी थीं, इन नौकाओं पर सवार अमरीकी नौसैनिकों की रिहाई की सूचना दी।

ईरान के जलक्षेत्र में ग़ैर क़ानूनी ढंग से घुसने पर गिरफ़्तार किए गए 10 अमरीकी नौसैनिकों को दोबारा ग़लती न करने के वचन पर ईरान ने रिहा कर दिया है।
ईरान की इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में इस बात पर बल देते हुए कि फ़ार्स की खाड़ी में ईरान के जलक्षेत्र में अमरीकी नौसेना की नौकाएं ग़लती में, अवैध रूप से दाख़िल हुयी थीं, इन नौकाओं पर सवार अमरीकी नौसैनिकों की रिहाई की सूचना दी।
आईआरजीसी के बयान के अनुसार, “फ़ार्स की खाड़ी में फ़ार्सी द्वीप के पास मंगलवार को दोपहर के बाद ईरान के जलक्षेत्र में अमरीकी नौसेना की दो नौकाओं के ग़ैर क़ानूनी रूप से प्रवेश के बाद, इन नौकाओं को चेतावनी दिए जाने के बाद रोका गया और उसमें सवार दस नौसैनिकों को गिरफ़्तार कर लिया गया जिसमें एक महिला और 9 पुरुष नौसैनिक थे।”
इस बयान में आगे आया है कि अमरीकी अधिकारियों ने ईरानी अधिकारियों से बार बार संपर्क करके अपनी नौसैनिक नौकाओं के इस क़दम को भूले से उठाया गया क़दम बताया और इन नौसैनिकों की रिहाई का निवेदन किया।
इस बयान में इस बात पर बल देते हुए, “अमरीकियों ने इस ग़लती को न दोहराने का वचन दिया”, आया है, “गिरफ़्तार हुए नौसैनिकों को कुछ देर पहले आईआरजीसी की नौसैनिक नौकाओं की निगरानी में अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में रिहा किया गया"।